अजमेर में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मेडिकल संचालक पर शादी का झांसा देकर रेप करने और धर्म परिवर्तन का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने क्रिश्चियन गंज थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सीओ रूद्रप्रकाश शर्मा कर रहे है। पीड़िता ने शिकायत में बताया- वह एक लैब में काम करती है। उसकी पहचान मेडिकल संचालक से हुई थी। आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का झांसा दिया। शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने आरोपी से शादी के लिए कहा तो वह टालमटोल करता रहा। जब उसकी शादी के बारे में पता चला और आरोपी से कहा तो आरोपी की ओर से उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने जबरन उसका धर्म परिवर्तन करने की कोशिश की। इसके साथ ही झांसा देकर सोने के जेवरात और अन्य सामान हड़प लिए। बाद में उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
© News 365 Raj. All Rights Reserved. Design by Choyal IT