Ads

इराक से 25 अफगान कैदियों को किया गया रिहा

अक्सर ही कई देशों में ऐसे लोग पकड़े जाते हैं जो बिना पूरे दस्तावेजों के वहाँ रह रहे होते हैं। गैरकानूनी ढंग से रहने पर इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाता है। ऐसा ही कुछ इराक (Iraq) में भी हुआ। पिछले 6 महीने में इराक में अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। इन अफगान नागरिकों को अलग-अलग प्रांतों से गिरफ्तार किया गया। ऐसे में सभी को जेल में बंद कर दिया गया था। लेकिन अब इन कैदियों को राहत की सांस मिली है। इराक की जेल से 25 अफगान कैदियों को रिहा कर दिया गया है। रिहा होने के बाद ये सभी अपने देश अफगानिस्तान (Afghanistan) वापस जाने के लिए निकल चुके हैं। अफगानिस्तान के शरणार्थी एवं प्रत्यावर्तन मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन 25 अफगान नागरिकों को इराक में गिरफ्तार किया गया था, वो बिना दस्तावेजों और कानूनी प्रक्रिया पूरी किए बिना गैरकानूनी ढंग से ईराक में अलग-अलग जगह रह रहे थे। इन सभी लोगों को वापस ऐसा न करने की हिदायत देकर रिहा किया गया।

Admin
122
Get In Touch

9414009911

news365rajasthan@gmail.com

Follow Us
Ads Image

© News 365 Raj. All Rights Reserved. Design by Choyal IT