कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर के विरोध में डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है। 5 अक्टूबर से जारी आमरण अनशन का आज 10वां दिन है। 14 अक्टूबर को एक और डॉक्टर की हालत बिगड़ने के बाद उसे CCU में भर्ती करवाया गया। अब तक 4 डॉक्टरों की भूख हड़ताल के कारण तबीयत बिगड़ चुकी है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले पर सुनवाई करेगा। 30 सितंबर की सुनवाई में CJI की बेंच ने नेशनल टास्क फोर्स से केस की स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। उधर, TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने भूख हड़ताल को लेकर विवादित बयान दिया, जिससे विवाद हो गया है। कल्याण ने इसे अस्पताल में भर्ती होने का अनशन कहा था। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में 8-9 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर किया गया था। इसे लेकर डॉक्टरों ने 42 दिन तक देशभर में प्रदर्शन किया था।
© News 365 Raj. All Rights Reserved. Design by Choyal IT