Ads

D-Mart के शेयरों में 9% की गिरावट, 20 हजार करोड़ का नुकसान, निवेशकों के लिए क्या है अगला कदम?

भारतीय रिटेल सेक्टर की अग्रणी कंपनी Avenue Supermarts, जो कि लोकप्रिय सुपरमार्केट श्रृंखला D-Mart का संचालन करती है, के शेयरों में हाल ही में 9% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट ने न केवल बाजार को चौंकाया है, बल्कि निवेशकों के बीच चिंता की लहर भी पैदा कर दी है। D-Mart, जो लंबे समय से निवेशकों के लिए एक सुरक्षित और लाभकारी विकल्प माना जाता रहा है, के शेयरों में यह गिरावट एक महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है। D-Mart के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है, 9 फिसदी से ज्यादा की शेयर में गिरावट टूटते नजर आ रहा है। राधाकिशन दामिनी और D-Mart के प्रोमोटरों को सोमवार को भारी नुक्सान का सामना करना पड़ा। D-Mart के शेयर दूसरी तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद 9 फीसदी से अधिक गिर गया, जीससे प्रोमोटरों को कुल 20,800 करोड़ रूपए का नुक्सान हुआ। दमानी परिवार और अन्य प्रोमोटरों के पास कंपनी के 74.20 फीसदी शेयर थे, जिनकी कीमत शुक्रवार को 2,22,112 करोड़ रूपए थी जो सोमवार को गिरकर 2,01,284 करोड़ रूपए हो गयी।

Admin
96
Get In Touch

9414009911

news365rajasthan@gmail.com

Follow Us
Ads Image

© News 365 Raj. All Rights Reserved. Design by Choyal IT