Ads

अजमेर में 16.5 करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें, जानें वासुदेव देवनानी और क्या कहा

राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को विशाल नगर एवं चन्द्रप्रभु नगर में 59 लाख की लागत से अजमेर जिले की सीसी सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि इस साल अतिवृष्टि के कारण शहर में बहुत सी सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इस सड़कों को सुधारने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। हाल ही में 24 सड़कों के सुधार के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की है। इसी तरह अन्य सड़कों के कार्य भी शीघ्र शुरू करवाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी से 6.15 करोड़ रुपए की लागत से एलीवेटेड रोड के नीचे सड़क सुधारी जाएगी।

Admin
91
Get In Touch

9414009911

news365rajasthan@gmail.com

Follow Us
Ads Image

© News 365 Raj. All Rights Reserved. Design by Choyal IT