Ads

महिला अत्याचार के प्रकरण में बढ़ोत्तरी की रोकथाम के होंगे प्रयास-DIG ओमप्रकाश

महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, जेण्डर समता. महिलाओं को उनसे संबंधित कानूनों के प्रति जागरूक करने, अपराधों के पंजीकरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने व महिला अत्याचार में कमी लाना व त्वरित न्याय दिलवाने के लिए उप महानिरीक्षक (अजमेर रेंज) ओमप्रकाश ने रेंज स्तर पर आवाज दो (स्पिकअप) जागरूकता अभियान शुरू किया है। डीआईजी ओमप्रकाश ने बताया कि जिस समाज अथवा राष्ट्र में नारी का सम्मानजनक होता है। वह राष्ट्र और समाज उतना प्रगतिशील व विकसित होता है लेकिनमहिलाओं व बालिकाओं से सम्बन्धित आपराधिक घटनाएं पूरे देश में घटित हो रही है। रेंज स्तर पर महिलाओं पर होने वाले अपराध की रोकथाम और महिला सशक्तिकरण, यौन दुराचरण के प्रति सजग रहने के लिए आवाज दो अभियान शुरू किया है। तत्कालीन आईजी और ए.डी.जी एस. सेंगाथिर ने शुरूआत की थी। पोक्सो एवं महिला अत्याचार संबंधित न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को केस ऑफिसर स्कीम में चयनित कर केस ऑफिसर की नियुक्ति की गई।

Admin
104
Get In Touch

9414009911

news365rajasthan@gmail.com

Follow Us
Ads Image

© News 365 Raj. All Rights Reserved. Design by Choyal IT